Posts

भगवान श्री परशुराम जी को उनकी जयंती पर सादर वंदन : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।  युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- धर्म, पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद हम सभी को धर्म, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे, यही कामना है। पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- जो धर्म से डिगा, उसका संहार किया; जो धर्म पर टिका, उसे स्नेह और आशीर्वाद दिया। ऐसे न्यायप्रिय तपस्वी भगवान श्री परशुराम जी को उनकी जयंती पर सादर वंदन। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान श्री परशुराम जी के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे।

लीवर के बारे में जागरूकता और इसके महत्व की जानकारी बढ़ाने के लिए मनाया जाता है ‘विश्व यकृत दिवस’: अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘विश्व यकृत दिवस’ के अवसर पर आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- हमारे शरीर के पाचन तंत्र में यकृत यानी लीवर की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम जो भी सेवन करते हैं, वह सभी पदार्थ हमारे लीवर से होकर गुजरते हैं। इसलिए लीवर के लिए हानिकारक पदार्थों के सेवन से बचें। समाजसेवी अजय सोनकर ने कहा- ‘विश्व यकृत दिवस’ मानव शरीर में यकृत (लीवर) के बारे में जागरूकता और इसके महत्व के बारे में जानकारी बढाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के मुताबिक मस्तिष्क को छोड़कर लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है। यह शरीर के पाचन तंत्र का एक प्रमुख अंग है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा- आइए, इस ‘विश्व यकृत दिवस’ के अवसर पर अपने लीवर को स्वस्थ रखने का...

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए महान कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे: वंशिका सोनकर

Image
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटिशः नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा हेतु बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए महान कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

इंदिरा कॉलोनी वार्ड में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।   इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री एवं वार्ड संख्या 18 की वर्तमान पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवा रही हैं। वे इंदिरा कॉलोनी वार्ड की हर समस्या को दूर करने व क्षेत्र वासियों की मदद करने का हर संभव प्रयास करती दिखाई दे रही हैं। क्षेत्र में विकास करवाने एवं जनहित से जुड़े कार्य करने की अपनी कोशिशों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में सीवर लाइन की सफाई का कार्य करवाया। क्षेत्र वासियों के अनुसार वार्ड के भीतर बीते काफी दिनों से सीवर लाइन बंद पड़ी थी, जिस वजह से लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। वहीं क्षेत्र वासियों की तकलीफों को दूर करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने जल संस्थान से गाड़ी मंगवाकर काफी समय से चॉक वार्ड की सीवर लाइन को बढ़िया तरीके से साफ करवाया और लाइन खुलवाने का कार्य किया। पार्षद वंशिका सोनकर के द्वारा वार्ड की कईं गलियों एवं मुख्य मार्ग समेत क़ई जगहों पर चॉक सीवरेज की सफाई करवाई गई। पार्षद वंशिका सोनकर के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए वार्ड की जनता ने उनका आभार जताया एवं उन्हें धन्यवाद कहा।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रकृति की सुंदरतम रचनाओं में से एक है गौरेया

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व गौरेया दिवस’ के अवसर पर जागरुकता हेतु विशेष संदेश दिया है। विश्व गौरेया दिवस के अवसर पर जारी अपने विशेष संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘विश्व गौरेया दिवस’ के अवसर पर प्रकृति की सुंदरतम रचनाओं में से एक गौरेया को इस धरा पर चहकने के लिए संरक्षित एवं आदर्श वातावरण देने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ‘गौरेया’ उन विशेष पक्षियों में से एक है, जिसको चहकता देख हमें अपने बचपन के सुनहरे पल याद आते हैं। शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि आज 20 मार्च है और इस दिवस को विश्व गौरैया दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रकृति की सुंदरतम रचनाओं में से एक, घर-आंगन को अपनी चंचल अदाओं से खुशगवार बनाने वाली नन्ही गौरेया की घटती आबादी को रोकने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गौरेया के संरक्षण को लेकर ग्लोबल स्तर पर बदलाव आया है यह सुखद है...

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।   वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने  ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर नारी शक्ति को सादर नमन किया एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर समस्त नारी शक्ति को सादर नमन। दुनियाभर की समस्त माताओं-बहनों के आत्मसम्मान, समानता एवं उनके अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के बारे में ज़िक्र करते हुए कहा कि हर साल 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने, समाज में उनकी स्थिति मजबूत बनाने और उनकी उपलब्धियों को बताने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। वंशिका सोनकर ने कहा कि महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के समान ही अधिकार मिले हैं, लेकिन समाज में उनकी स्थिति को लेकर असमानता है। लोगों के मन में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए दोहरी मानसिकता होती है। समाज में आज भी महिलाओं को पु...

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी  एवं  भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य नानाजी देशमुख की  पुण्यतिथि पर उन्हें  श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए  सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में  जनसेवी  अजय सोनकर ने कहा- महान क्रांतिकारी एवं वीर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद  जी  के बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान की।  उनके साहसिक संघर्ष की अमर गाथा भारतीय स्वाधीनता इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित करता रहेगा। इसके साथ ही  वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने  नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें  सादर  नमन  करते हुए  कहा-  'ग्रामोदय से राष्ट्रोदय' दर्शन के पोषक, प्रखर राष...