डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए महान कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे: वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटिशः नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा हेतु बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए महान कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर