Posts

Showing posts from March, 2026

माँ भारती के अमर सपूतों के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।   युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर क्रांतिकारी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शत-शत नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- देश के अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। भारत माता के अमर सपूतों की महान कुर्बानियों को देश हमेशा याद रखेगा। मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि आजादी के दीवानों के इस बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते। स्वतंत्रता के महानायकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देशवासियों में वैचारिक क्रांतिकारी शंखनाद किया ताकि देश आजाद हो सके और भारतवासी एक स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा- भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्...

हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अंनत शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देश वासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष (विक्रमी संवत 2083) के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष (विक्रमी संवत 2083) के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं। जगज्जननी माँ दुर्गा की आराधना एवं उपासना के पावन पर्व ‘चैत्र नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर माँ शैलपुत्री सभी भक्तों के जीवन में शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, उनसे यही प्रार्थना है। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिंदू नव वर्ष हमारी काल गण...

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर वंशिका सोनकर ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

Image
देहरादून।  युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के पहले सीडीएस जनरल स्‍व. बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया। इस अवसर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के पहले सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- ‘वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड के गौरव, भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- जनरल बिपिन रावत एक ऐसा नाम थे, जिनसे दुश्मन भी थर-थर कांपते थे। इनको देश से इतना प्रेम था कि यदि कोई भी देश की तरफ बुरी निगाह करता, तो वह उसकी आंख फोड़ने में जरा भी नहीं सोचते थे। वंशिका सोनकर ने कहा कि डोकलाम में देश ने जनरल बिपिन रावत का पराक्रम देखा। जनरल रावत रणनीतिक विचारों के प्रति उत्साही थे। देश के पहले सीडीएस जनरल रावत भले ही आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन देश की सेना में बड़े परिवर्तनों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जायेगा।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने CISF के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर सभी सुरक्षाकर्मियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, राष्ट्रीय उपक्रमों और संस्थानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले "केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल" के स्थापना दिवस की सभी सुरक्षाकर्मियों व समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस हर साल 10 मार्च को मनाया जाता है, जो 10 मार्च 1969 को स्थापित हुआ था। यह बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है और मुख्य रूप से देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, एयरपोर्ट्स, मेट्रो और परमाणु संयंत्रों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह बल 1968 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से बनाया गया था, जो तब से देश की प्रमुख संपत्तियों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका न...

टीम इंडिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।  युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं  वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने  भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। वंशिका सोनकर ने कहा- भारत की शानदार जीत और फाइनल में प्रवेश करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। बल्लेबाज़ी में संजू सैमसन, शिवम दूबे, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या का दमदार योगदान रहा, वहीं गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। आशा है कि इसी आत्मविश्वास और जोश के साथ टीम फाइनल में भी विजय का परचम लहराएगी। इस उपलब्धि पर समस्त भारतवासियों और खेल प्रेमियों को भी हार्दिक बधाई। वंशिका सोनकर ने कहा- फाइनल में प्रवेश कर टीम इंडिया ने करोड़ों देशवासियों के सपनों को नई ऊर्जा दी है। यह विजय केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि अन...