भगवान श्री परशुराम जी को उनकी जयंती पर सादर वंदन : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- धर्म, पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद हम सभी को धर्म, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे, यही कामना है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- जो धर्म से डिगा, उसका संहार किया; जो धर्म पर टिका, उसे स्नेह और आशीर्वाद दिया। ऐसे न्यायप्रिय तपस्वी भगवान श्री परशुराम जी को उनकी जयंती पर सादर वंदन। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।

अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान श्री परशुराम जी के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर