इंदिरा कॉलोनी वार्ड में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

देहरादून। इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री एवं वार्ड संख्या 18 की वर्तमान पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवा रही हैं। वे इंदिरा कॉलोनी वार्ड की हर समस्या को दूर करने व क्षेत्र वासियों की मदद करने का हर संभव प्रयास करती दिखाई दे रही हैं।

क्षेत्र में विकास करवाने एवं जनहित से जुड़े कार्य करने की अपनी कोशिशों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में सीवर लाइन की सफाई का कार्य करवाया। क्षेत्र वासियों के अनुसार वार्ड के भीतर बीते काफी दिनों से सीवर लाइन बंद पड़ी थी, जिस वजह से लोगों को काफी असुविधा हो रही थी।

वहीं क्षेत्र वासियों की तकलीफों को दूर करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने जल संस्थान से गाड़ी मंगवाकर काफी समय से चॉक वार्ड की सीवर लाइन को बढ़िया तरीके से साफ करवाया और लाइन खुलवाने का कार्य किया।

पार्षद वंशिका सोनकर के द्वारा वार्ड की कईं गलियों एवं मुख्य मार्ग समेत क़ई जगहों पर चॉक सीवरेज की सफाई करवाई गई। पार्षद वंशिका सोनकर के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए वार्ड की जनता ने उनका आभार जताया एवं उन्हें धन्यवाद कहा।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर