Posts

Showing posts from May, 2026

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।  युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने  समस्त देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर ने आमजन को जागरूक करते हुए विशेष सन्देश दिया है। वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये, हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें। जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 18 मई को दुनियाभर में ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश की धरोहरों को बचाना एवं प्रत्येक व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व के बारे में समझाना है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय वो स्थान होता है, जहां पर इतिहास से जुड़ी प्रमुख चीजों का संग्रह करके संरक्षण के साथ रखा जाता है। संग्रहालय के जरिए आज की पीढ़ी इतिहास के बारे में जान पाती है। संग्रहालय के ही जरिए भविष्य की पीढ़ी भी आज के युग के बारे में जान पाएगी। इन संग्रहालयों में हमारे पूर्वज...

'अपरा एकादशी' के पावन एवं पुण्यमयी अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी मंगलमयी शुभकामनाएँ

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘अपरा एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘अपरा एकादशी’ के पावन एवं पुण्यमयी अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु के चरणों में विनम्र प्रणाम एवं आप सभी को अपरा एकादशी की मंगलमयी शुभकामनाएँ। भगवान श्रीहरि विष्णु जी से प्रार्थना है कि प्रभु की दिव्य कृपा समस्त मानवता के जीवन में श्रद्धा, भक्ति, सुख, शांति एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाए। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- यह पवित्र एकादशी हमारे अंतर्मन को निर्मल बनाए, धर्म एवं हमें सदाचार के पथ पर चलने की शक्ति दे, तथा समस्त जगत में प्रेम, करुणा और सद्भाव का संचार करे। भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना है।