Posts

Showing posts from August, 2026

‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सेवा, धर्मनिष्ठा, न्यायप्रियता और लोक-कल्याण की प्रतीक, ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन सामाजिक न्याय, करुणा, धर्म निष्ठा और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा है। उन्होंने शासन को केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा और धर्म की पुनर्स्थापना का पथ बनाया। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रकाश स्तंभ है, जो हमें युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

सभी ऊर्जावान, प्रतिभाशाली एवं कर्मठ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर देश की युवा शक्ति और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भारत की ऊर्जावान, प्रतिभाशाली और संकल्पवान युवा शक्ति को ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। युवाओं का ज्ञान, कौशल और नवाचार ’नए भारत’ एवं ’नए प्रदेश’ की सबसे बड़ी पूंजी है। पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आज का युवा न केवल हमारे समाज की रीढ़ है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार भी है। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी युवा ’विकसित भारत-विकसित प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और उसके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। युवाओं के नवाचार, ऊर्जा, संकल्प और कर्मनिष्ठा से ही विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। राष्ट्र की उन्नति में अपना अमूल्य योगदान देने वाले देश के सभी ऊर...