Posts

Showing posts from April, 2026

भगवान बुद्ध का जीवन आत्म-बोध तथा नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा-  पावन बुद्ध पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  भगवान बुद्ध का जीवन आत्म-बोध तथा नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है।  जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा-  भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को सत्य, शांति और मानवता के कल्याण का संदेश दिया था।  आइए, उनके द्वारा दिखाए गए विश्व-बंधुत्व और सह-अस्तित्व के पथ का अनुगमन करते हुए उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करें।  हम सभी भगवान बुद्ध के ध्यान, करुणा और सह-अस्तित्व के पथ का अनुसरण कर समरस व शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।

महान साहित्यकार बालकृष्ण शर्मा के विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित कवि, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं ‘पद्मभूषण’ से अलंकृत महान साहित्यकार बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान साहित्यकार बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ जी की ओजपूर्ण लेखनी और साहित्यिक योगदान ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया और विचारों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।