Posts

Showing posts from June, 2026

उत्तराखंड के संदर्भ कुमार ने प्रदेश का नाम किया रौशन, आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में लहराया जीत का परचम

Image
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के निवासी सन्दर्भ कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रौशन किया है। देहरादून के नौगांव निवासी सन्दर्भ कुमार ने गुजरात के गाँधी नगर में आयोजित 'आर्म रेसलिंग एंड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026' में प्रतिभाग कर ये सफलता हासिल की है। गुजरात के गाँधी नगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में 29 मई से 2 जून 2026 तक आयोजित 'आर्म रेसलिंग एंड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप' में देहरादून के सन्दर्भ कुमार ने अपनी प्रतिभा, तकनीक व बल का प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंदियों को करारी मात दी और प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। सन्दर्भ कुमार की इस सफलता पर उनके माता पिता एवं स्थानीय निवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। सन्दर्भ के पिता राजेश कुमार का कहना है कि उनके पुत्र में बचपन से ही कुछ बड़ा करने की इच्छा थी और अपने इसी लक्ष्य को लेकर वो दिन-रात मेहनत कर रहे थे। ये सन्दर्भ के परिश्रम का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आज अपनी एक पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि सन्दर्भ अ...