महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर नारी शक्ति को सादर नमन किया एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर समस्त नारी शक्ति को सादर नमन। दुनियाभर की समस्त माताओं-बहनों के आत्मसम्मान, समानता एवं उनके अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के बारे में ज़िक्र करते हुए कहा कि हर साल 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने, समाज में उनकी स्थिति मजबूत बनाने और उनकी उपलब्धियों को बताने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है।

वंशिका सोनकर ने कहा कि महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के समान ही अधिकार मिले हैं, लेकिन समाज में उनकी स्थिति को लेकर असमानता है। लोगों के मन में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए दोहरी मानसिकता होती है। समाज में आज भी महिलाओं को पुरुषों के बराबर के अधिक नहीं मिलते हैं। हालांकि दुनियाभर में महिलाओं को समान अधिकार और स्थान दिलाए जाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर