डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन : वंशिका सोनकर
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान वैज्ञानिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को याद करते हुए कहा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन। उनके ज्ञान और आदर्श जीवन से प्रज्ज्वलित ज्योत सर्वदा युवाओं का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।” वंशिका सोनकर ने कहा, भारत के मिसाइलमैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। भारत रत्न अब्दुल कलाम की जयंती पर 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट डे मनाया जाता है। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। 15 अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई घोषणा के बाद हर वर्ष 15 अक्टूबर को अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। वंशिका सोनकर ने कहा, डॉ. कलाम एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका हर कोई मुरीद है।...