Posts

राष्ट्र के प्रति प्रणब मुखर्जी की सेवा और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति, लोकतांत्रिक मूल्यों के उपासक, भारतरत्न प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर देश उनका स्मरण कर रहा है। एक दूरदर्शी नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश की नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने आर्थिक सुधारों के लिए प्रसिद्ध श्री मुखर्जी ने देश हित में अनेक कार्य किये। राष्ट्र के प्रति उनकी दशकों की सेवा और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

लघु उद्योगों के सृजन एवं संवर्धन हेतु संकल्पित हों : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की अर्थव्यवस्था में लघु उद्योगों का बहुत बड़ा योगदान है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना की रीढ़ देश के कारीगरों, शिल्पकारों, श्रमिकों एवं समस्त लघु उद्यमियों को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- लघु और कुटीर उद्योगों में काम कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी कर्मवीरों का आज ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ पर अभिवादन। लघु उद्योगों के संबल से हमारी आर्थिकी में उत्पादन के साथ ही महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है, तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का पथ प्रदर्शित हुआ है। सभी लघु उद्यमियों के उद्यम का विस्तार हो, यही कामना है। आइए, लघु उद्योगों के सृजन एवं संवर्धन हेतु संकल्पित हों।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ पर दिया विशेष संदेश

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ पर जागरूकता हेतु विशेष संदेश दिया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ की शुभकामनाएं। विचारों में नैतिकता व दयाभाव लाइये, इस ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ के अवसर पर समाज की सेवा का कार्य कीजिए और पुण्यलाभ कमाइये। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर है जो हमें एक दूसरे के प्रति दया, संवेदनशीलता और सहानुभूति दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह दिन समाज में सकारात्मकता को बढ़ावा देने और प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं का सम्मान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ का मुख्य उद्देश्य समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करना और सकारात्मक बदलाव लाना है। आइए, इस ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ के अवसर पर हम अपने विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रण लें।

गोगा जी महाराज की कृपादृष्टि सदैव आप सभी पर बनी रहें : अजय सोनकर

Image
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने जाहरवीर गोगा नवमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- लोक देवता श्री गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव ‘गोगा नवमी’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज आप सभी पर सदैव अपनी कृपा बनाएं रखें, यही कामना है। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को लोकदेवता श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव के रूप में ‘गोगा नवमी’ मनाई जाती है। ये राजस्थान का मुख्य त्योहार है, हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड के अनेक स्थानों में भी इसे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मान्यताओं के अनुसार श्री गोगा जी महाराज सर्पों के देवता हैं इसलिए इस दिन सांपों की पूजा भी की जाती है। गोगा नवमी के दिन व्रत व पूजन करने से सर्प दंश का भय नहीं रहता, साथ ही संतान सुख भी मिलता है। ‘गोगा नवमी’ के इस...

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि आज यानी 26 अगस्त, सोमवार को देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। उनके जन्म के शुभ अवसर पर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के प्रत्येक मंदिर को बहुत खूबसूरत तरह से सजाया जाता है और प्रभु श्रीकृष्ण जी की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जिसे जन्माष्टमी वा गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो विष्णु...

समस्त देशवासियों को ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की शुभकामनाएं : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर हमारे सभी प्रतिभावान वैज्ञानिकों को सादर नमन। यह दिन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में मील का पत्थर है, जो इसरो और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का सम्मान करता है। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ का यह अवसर हमें विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और देशवासियों को गर्व से भर देता है। गत वर्ष आज ही के दिन भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में चंद्रयान-3 उतारकर इतिहास रचा था। इस विशेष दिन पर, मैं पुनः सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हूं एवं भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की कामना करता हूं।

बड़े-बुजुर्गों का सम्मान व उनके आदर्शों को विस्तारित करने का संकल्प लें : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ पर सभी बुज़ुर्ग नागरिकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- “विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सभी अपने बुजुर्गों के लिए स्वस्थ व सुखी जीवन सुनिश्चित करने का प्रण लें।” पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के आदर्श एवं परिवार की आधारशिला हैं। अनुभव, ज्ञान, सुख-समृद्धि एवं स्वाभिमान को संजोने वाले बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। बुजुर्गों ने अपनी पूरी उम्र समाज को सभ्यता की राह दिखाने तथा आने वाली पीढ़ियों को सुगमता उपलब्ध कराने के लिए समर्पित कर दी। उन्होंने कहा- आइए, विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हम बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों को विस्तारित करने का संकल्प लें। समस्त वरिष्ठ नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन हेतु मंगलकामनाएं।