समस्त देशवासियों को ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की शुभकामनाएं : अजय सोनकर
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर हमारे सभी प्रतिभावान वैज्ञानिकों को सादर नमन। यह दिन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में मील का पत्थर है, जो इसरो और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का सम्मान करता है।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ का यह अवसर हमें विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और देशवासियों को गर्व से भर देता है। गत वर्ष आज ही के दिन भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में चंद्रयान-3 उतारकर इतिहास रचा था। इस विशेष दिन पर, मैं पुनः सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हूं एवं भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की कामना करता हूं।

Comments
Post a Comment