राष्ट्र के प्रति प्रणब मुखर्जी की सेवा और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति, लोकतांत्रिक मूल्यों के उपासक, भारतरत्न प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर देश उनका स्मरण कर रहा है। एक दूरदर्शी नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश की नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने आर्थिक सुधारों के लिए प्रसिद्ध श्री मुखर्जी ने देश हित में अनेक कार्य किये। राष्ट्र के प्रति उनकी दशकों की सेवा और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर