पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ पर दिया विशेष संदेश

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ पर जागरूकता हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ की शुभकामनाएं। विचारों में नैतिकता व दयाभाव लाइये, इस ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ के अवसर पर समाज की सेवा का कार्य कीजिए और पुण्यलाभ कमाइये।


पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर है जो हमें एक दूसरे के प्रति दया, संवेदनशीलता और सहानुभूति दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह दिन समाज में सकारात्मकता को बढ़ावा देने और प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं का सम्मान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ का मुख्य उद्देश्य समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करना और सकारात्मक बदलाव लाना है। आइए, इस ‘राष्ट्रीय विचारशील दिवस’ के अवसर पर हम अपने विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रण लें।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर