बड़े-बुजुर्गों का सम्मान व उनके आदर्शों को विस्तारित करने का संकल्प लें : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ पर सभी बुज़ुर्ग नागरिकों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- “विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सभी अपने बुजुर्गों के लिए स्वस्थ व सुखी जीवन सुनिश्चित करने का प्रण लें।”

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के आदर्श एवं परिवार की आधारशिला हैं। अनुभव, ज्ञान, सुख-समृद्धि एवं स्वाभिमान को संजोने वाले बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। बुजुर्गों ने अपनी पूरी उम्र समाज को सभ्यता की राह दिखाने तथा आने वाली पीढ़ियों को सुगमता उपलब्ध कराने के लिए समर्पित कर दी।

उन्होंने कहा- आइए, विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हम बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों को विस्तारित करने का संकल्प लें। समस्त वरिष्ठ नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन हेतु मंगलकामनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर