खटीमा व मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी : अजय सोनकर
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने खटीमा एवं मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस दौरान जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- खटीमा व मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य नवनिर्माण हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवँ राज्य आंदोलनकारियों को शत-शत नमन।
पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि 02 सितम्बर 1994 में हुई मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी। पुलिस की तानाशाही एवं हटधर्मिता को सबने देखा, जो उस समय की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से करवाया। इस गोलीकाण्ड में हमारे छह आन्दोलनकारी शहीद हो गये और दर्जनों घायल हो गये।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको प्रदेश के हित में मिलकर योगदान देना होगा। तभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड हमें मिल पाएगा।


Comments
Post a Comment