अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने समस्त देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर ने आमजन को जागरूक करते हुए विशेष सन्देश दिया है। वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये, हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 18 मई को दुनियाभर में ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश की धरोहरों को बचाना एवं प्रत्येक व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व के बारे में समझाना है।

उन्होंने कहा कि संग्रहालय वो स्थान होता है, जहां पर इतिहास से जुड़ी प्रमुख चीजों का संग्रह करके संरक्षण के साथ रखा जाता है। संग्रहालय के जरिए आज की पीढ़ी इतिहास के बारे में जान पाती है। संग्रहालय के ही जरिए भविष्य की पीढ़ी भी आज के युग के बारे में जान पाएगी। इन संग्रहालयों में हमारे पूर्वजों की अनमोल यादों को संजोकर रखा जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर