आज भी अपनी उपयोगिता में सिद्ध साबित हो रही है सामान्य डाक सेवा : वंशिका सोनकर
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व डाक दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- ‘विश्व डाक दिवस’ पर आप सभी को एवं विशेषतौर पर समस्त डाक कर्मियों को अनंत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं। आधुनिक तकनीक और इंटरनेट की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद सामान्य डाक सेवा आज भी अपनी उपयोगिता में सिद्ध साबित हो रही है। समाजसेवी वंशिका सोनकर ने ‘विश्व डाक दिवस’ के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि ‘विश्व डाक दिवस’ प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। 9 अक्टूबर 1874 को ’’यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’’ के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैण्ड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किया था, इसी कारण ‘विश्व डाक दिवस’ मनाने के लिए यह दिन चुना गया। जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आधुनिकता की चकाचौंध व डिजिटल युग में भी डाक अपना महत्व बनाये हुए है। आज भी डाक विभाग की विश्वसनीयता पहले की तरह बरकरार है। आज विश्व डाक दिवस है, 9 अक्टूबर 1969 से डाक दिवस...