देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, इगास बग्वाल व बूढ़ी दिवाली की हार्दिक बधाई : वंशिका सोनकर
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देवउठनी एकादशी/तुलसी विवाह एवँ इगास बग्वाल/बूढ़ी दिवाली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने इगास बग्वाल/बूढ़ी दिवाली की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परम्परा देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। देवभूमि की इस पवित्र परम्परा को यूँ ही कायम रखते हुए आइए, हम सभी मिलकर अपना ये पावन लोकपर्व बड़े ही उमंग, उत्साह एवँ धूमधाम के साथ मनाएं। भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने देवउठनी एकादशी एवँ तुलसी प...