योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें : डॉ. अभिनव कपूर


देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें।

उन्होंने कहा कि योग भारत के महान ऋषि- मुनियों और महापुरुषों के द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। आज जब हम योग के प्रसार के लिए प्रयास करते हैं, तो विश्व के हर व्यक्ति के लिए ‘सर्वे संतु निरामया’ की कामना करते हैं। योग को अपने जीवन का नित्य हिस्सा बनाने के साथ ही, योग दिवस का भी बढ़-चढ़कर प्रचार करें।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आइए, आध्यात्मिक उन्नयन, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं ‘ऊर्जावान व स्वस्थ भारत’ के निर्माण हेतु योग को अपने जीवन में अपनाएं, इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु संकल्पित हों।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर