‘विश्व बालश्रम निषेध दिवस’ को सार्थक बनाने में करें सहयोग : डॉ. वीसी चौहान


देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने ‘विश्व बालश्रम निषेध दिवस’ के अवसर पर आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।

‘विश्व बालश्रम निषेध दिवस’ के अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा- बच्चे देश का भविष्य हैं, हम सबका दायित्व है कि इन्हें बेहतर आज दें, ताकि सुनहरे कल का निर्माण हो सके। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आइये, हम ‘विश्व बालश्रम निषेध दिवस’ को सार्थक बनाने में सहयोग करें।

डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 12 जून को दुनियाभर में ‘विश्व बालश्रम निषेध दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को बालश्रम रोकने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम की सबसे बड़ी वजह गरीबी ही है, जिससे मजबूर होकर बच्चों को मजदूरी करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि बच्चे सशक्त राष्ट्र की सुदृढ़ नींव हैं। आइए, आज ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ पर संकल्प लें कि बच्चों के शिक्षा के अधिकार का संरक्षण करते हुए उन्हें ‘बाल श्रम’ से मुक्त रखेंगे। बाल श्रम अमानवीय एवं दंडनीय कृत्य है, इसके प्रति स्वयं के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करें।

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर