दून पुलिस ने पेश किया ईमानदारी का उदाहरण, जानिए पूरा मामला



देहरादून। राजधानी देहरादून की सेलाकुई पुलिस द्वारा ईमानदारी का परिचय दिया गया।

JCP AD

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कांस्टेबल 1089 दीपक चौहान एवँ कॉन्स्टेबल 394 विनोद कुमार थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें शिव नगर कॉलोनी में नदी के किनारे एक iphone 11 मिला, जिसको उन्होंने ऑन करके देखा तो उसमें एक इमरजेंसी नंबर सचिन नाम के व्यक्ति का मिला।

उक्त व्यक्ति को कॉल करने पर पता चला कि ये फोन प्रेमनगर क्षेत्र से खो गया था। पुलिस द्वारा फोन के मालिक नवीन बुटोला पुत्र सोहन सिंह बुटोला निवासी प्रेमनगर को फोन कर थाना सेलाकुई बुलाया गया एवं उनका फोन सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

फोन स्वामी नवीन बुटोला द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी पर उनका आभार व्यक्त कर प्रसन्नता जाहिर की गई। अनुमानित iphone 11 की कीमत 66000/- रुपए बताई गई।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर