धनतेरस पर भावना पांडेय ने सभी के लिए की मंगल कामना



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने समस्त देशवासियों को धनतेरस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए मंगल कामना की।

अपने शुभकामना सन्देश में जनता कैबिनेट पार्टी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा- “समस्त देशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”

20211102_154933

उन्होंने धनतेरस के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि धनतेरस का त्योहार आज यानी 2 नवंबर, दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन नए सामान को खरीदने की मान्यता है।

20211102_153923

उन्होंने कहा- ये मान्यता हैं कि इस दिन नया सामान खरीदने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती हैं। धनतेरस के साथ ही दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत होती है। धनतेरस पर लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर