भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को धोखा दिया है: भावना पांडे



देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को अपना समर्थन देते हुए युवा आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं ने शनिवार 2 अक्टूबर को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून के गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया। इस दौरान उनके विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने जेसीपी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे भी मौजूद रहीं।

इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को मूर्ख बनाकर उनको छलने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के बेरुखी पूर्ण रवैये की वजह से आज उत्तराखंड का बेरोजगार युवा भूखमरी के कगार पर पहुंच चुका है।

IMG-20211002-WA0010

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या फिर भाजपा की सभी ने राज्य के युवाओं को धोखा देने का काम किया है। आलम ये है कि आज प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगार बनकर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है।

भावना पांडे ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा व कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। अब उत्तराखंड की जनता राज्य में परिवर्तन चाहती है। युवा आक्रोश रैली इसी का उदाहरण है। इस अवसर पर भारी संख्या में उत्तराखंड के बेरोजगार युवा मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर