दशहरे के पर्व पर जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने दिया ये पावन सन्देश



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर अपने आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक कन्याओं को भोजन भी करवाया।

इसके साथ ही जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने उत्तराखंड समेत समस्त देश वासियों को विजयादशमी/दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ भी दी।

20211014_173008

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व, हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।

भावना पांडे ने विजयादशमी के त्योहार के अवसर पर समस्त देश वासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से सीख लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए एवँ सदैव बुराई से बचते हुए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर