21 वर्ष होने को आए, पहाड़ के दुर्गम एवँ अति दुर्गम क्षेत्रों की हालत अभी भी जस की तस बनी हुई है : भावना पांडे



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने उत्तराखंड की यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की स्थानीय जनता का हालचाल पूछा एवँ उनका दुखदर्द जाना।

गौरतलब है कि जनसेवी भावना पांडे हमेशा से ही समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं। आमजन से उनका ये लगाव व जनसेवा के प्रति उनकी रूचि उन्हें पहाड़ के दुःखी एवँ पीड़ित लोगों के बीच खींच ले जाती है।

गुरुवार को यमुनोत्री क्षेत्र पहुंची जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने यमुनोत्री क्षेत्र के नौगांव, बड़कोट एवँ आसपास के कईं इलाकों का दौरा किया। इस दौरान वे क्षेत्रीय निवासियों की परेशानियों से भी रूबरू हुईं।

20211001_183943

उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान जाना कि क्षेत्रीय जनता उत्तराखंड सरकार की गलत नीतियों के कारण उपेक्षा की शिकार बनी हुई है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक एवँ कोई जनप्रतिनिधि भी पहाड़ के इन पीड़ितों की सुध लेना मुनासिब नहीं समझता।

उन्होंने लोगों की नब्ज़ टटोलते हुए जाना कि क्षेत्र की जनता पिछले 20 वर्षों में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकाल में पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। कभी आपदा तो कभी जंगली जानवरों का भय। चिकित्सा सुविधाओं का अभाव, पहाड़ों में रोजगार न होने की वजह से बड़े स्तर पर पलायन होना जैसी कईं समस्याओं को लोगों ने भावना पांडे के सामने रखा।

20211001_184028

स्थानीय जनता से वार्ता कर एवँ उनके दुखों को जानकर भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आये हुए 21 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं किंतु पहाड़ के दुर्गम एवँ अति दुर्गम क्षेत्रों की हालत अभी भी जस की तस बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इन बीते वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने पहाड़ की पीड़ित जनता के लिए कुछ नहीं किया। आज भी पहाड़ की महिलाओं को चारा और पानी लाने के लिए मीलों पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। इन दोनों ही दलों ने बारी-बारी पहाड़ की भोलीभाली जनता के विश्वास को छला है।

भावना पांडे ने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आ पाई, जबकि इन दोनों ही दलों की सरकारों ने उत्तराखंड की जनता से पलायन रोकने व स्थानीय युवाओं को पहाड़ में ही रोजगार मुहैया कराने का वायदा किया था।

उन्होंने कहा कि यदि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की सरकार बनती है तो वे पहाड़ के विकास पर विशेष ध्यान देंगी और पहाड़ के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता का पूरा आर्शीवाद उन्हें मिल रहा है, जिसके बूते उनकी पार्टी ‘मिशन 2022’ में सफलता हासिल करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर