Posts

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने वीर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने   भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर   ने कहा- महान क्रांतिकारी, भारत माँ के सपूत एवं वीर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन। उनके संघर्ष और बलिदान को हम भारतवासी कभी भुला नहीं सकते। हम पूरी निष्ठा से उनके दिखाए हुए मार्ग पर अग्रसर रहेंगे। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि मां भारती के लाल चंद्रशेखर आजाद जी को याद कर आज भी देशवासियों का सीना गर्व से फूल जाता है। आजाद जी को आजाद भारत से कम कुछ भी स्वीकार नहीं था। उनका बलिदान हमें मातृभूमि की सेवा में अपना सब कुछ अर्पण करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अपने शौर्य से इस वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले अमर-अजर सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी के चरणों में कोटिशः नमन।

जोर पकड़ने लगी है घोंचूभाई को पुनः पार्षद बनाये जाने की माँग

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचूभाई के द्वारा उनके क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। वार्ड संख्या 18 के पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने न सिर्फ पार्षद पद पर रहते हुए बल्कि उसके बाद भी क्षेत्र में विकास के कार्य करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। क्षेत्र की अनेकों जनसमस्याओं को अजय सोनकर ने पार्षद न रहते हुए भी दूर करने का प्रयास किया है। यदि स्थानीय निवासियों की मानें तो वार्ड के मौजूदा पार्षद उनकी तकलीफों की ओर कोई ध्यान नहीं देते। लोगों के अनुसार क्षेत्रवासी कईं बार अपनी शिकायतों को लेकर क्षेत्रीय पार्षद के पास गए किन्तु कोई हल नहीं निकल पाया। वहीं पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने सभी परेशानियों को दूर करने के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास किये। यही नहीं वार्ड की हर जनसमस्याओं के निवारण के लिए लोग अब पार्षद के पास न जाकर घोंचूभाई के पास ही आते हैं। वहीं अजय सोनकर भी उनकी मदद करने से पीछे नहीं हटते। यही वजह है जो अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई को एक बेहतर इंसान और लोकप्रिय न...

जनसेवी नेता के तौर पर पहचान बनाई है अजय सोनकर ने

Image
देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई आमजन के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे जन-जन के प्रिय नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं। जनसेवी अजय सोनकर ने आमजन के बीच जनसेवा के कार्य करके एवं बढ़-चढ़कर लोगों की मदद करके अपनी ये पहचान बनाई है। वे सदैव समाजसेवा से जुड़े कार्यों एवँ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने जहां पार्षद रहते हुए अपने वार्ड के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी, वहीं मौजूदा समय में पार्षद पद पर न रहते हुए भी वे क्षेत्र में विकास कार्य करवाते रहते हैं। यही नहीं क्षेत्रवासी भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व पार्षद अजय सोनकर के पास ही आते हैं। अजय सोनकर के जनसेवी स्वभाव की वजह से वे आमजन के चहेते नेता बने हुए हैं। क्षेत्रवासी बेहतर तरीके से ये बात समझ चुके हैं कि यदि उनकी तकलीफों को कोई दूर कर सकता है तो वो सिर्फ अजय सोनकर ही हैं। वार्ड की जनता पुनः उन्हें अपने पार्षद के रूप में देखना चाहती है।

औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की है महत्वपूर्ण भूमिका : अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने  “केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी  डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा- देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए, इस दिवस पर हम समस्त देशवासियों को उत्पाद शुल्क के प्रति प्रोत्साहित तथा जागरूक करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि “केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस देश के लिए ‘केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड’ के प्रयासों, सेवाओं और योगदान का सम्मान करने के लिए मनाते हैं। 24 फरवरी 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम के कानून को मनाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। जनसेवी  डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य ...

मौलाना आजाद एवं कस्तूरबा गांधी ‘बा’ की पुण्यतिथि पर सादर नमन : जनसेवी अजय सोनकर

Image
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता मौलाना अबुल कलाम आजाद और देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं कस्तूरबा गांधी ‘बा’ की पुण्यतिथि पर इन दोनों विभूतियों को सादर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसेवी अजय सोनकर ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए व उन्हें नमन करते हुए कहा महान स्वतंत्रता सेनानी, मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उनकी शिक्षाएं और आदर्श जीवन सर्वदा भावी पीढ़ियों को राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इसके साथ ही पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने राष्ट्र प्रेरणास्त्रोत कस्तूरबा गांधी ‘बा’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शक्ति का प्रकाश पुंज, श्रद्धेय कस्तूरबा गांधी ‘बा’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन। मां भारती की परतंत्रता की मुक्ति के संकल्प में बापू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आजीवन चलने...

डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर दिया विशेष संदेश

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने  ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर देश की जनता को विशेष संदेश दिया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी  डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये हम सब मिलकर सामाजिक भेदभाव को खत्म कर सामाजिक न्याय के सिद्धांत को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लें एवं भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभायें। जनसेवी  डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा कि सामाजिक न्याय का अर्थ एक ऐसे समाज की स्थापना करना है जहाँ, सामाजिक और आर्थिक विषमता न्यूनतम हों समाज समावेशी हो, जहां सामाजिक समरासता हों एवं देश के संसाधनों पर समानुपातिक तरह से सभी का हक़ हो। डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा कि सामाजिक भेदभाव को जड़ से खत्म कर एवं असमर्थता जैसे मुद्दों से ऊपर उठकर सभी को न्याय मिले, यही विश्व सामाजिक न्याय दिवस का उद्देश्य है।  उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सबके लिए समान न्याय प्रणाली और ...

नयी पीढ़ी को शिवा जी महाराज के जीवन से लेनी चाहिये प्रेरणा : जनसेवी अजय सोनकर

Image
देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर ऊर्फ घोंचू भाई ने वीर छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक वीर छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर वंदन। अप्रतिम योद्धा मराठा साम्राज्य के संस्थापक किसानों एवं श्रमिकों के नायक, धार्मिक सहिष्णुता एवं उदारता के ध्वजवाहक शिवाजी महाराज को शत शत नमन। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- महाराष्ट्र के ही नहीं अपितु पूरे भारत के महानायक, वीर छत्रपति शिवाजी महाराज एक अत्यंत कुशल महान योद्धा और रणनीतिकार थे। वीर माता जीजाबाई के पुत्र वीर शिवाजी का जन्म ऐसे समय में हुआ था जब महाराष्ट्र ही नहीं अपितु पूरा भारत मुगल आक्रमणकारियों की बर्बरता से आक्रांत हो रहा था। माता जीजाबाई ने बचपन से ही शिवा जी को निर्भीकता और राष्ट्रधर्म का पाठ पढ़ाया। शिवा जी की निर्भयता का उदाहरण उनके बचपन से ही मिलने लगा था। उन्होंने बीजापुर में सुल्तान के आगे सिर नहीं झुकाया। यहीं से उनकी विजय गा...