औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की है महत्वपूर्ण भूमिका : अभिनव कपूर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने “केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए, इस दिवस पर हम समस्त देशवासियों को उत्पाद शुल्क के प्रति प्रोत्साहित तथा जागरूक करने का संकल्प लें।



उन्होंने कहा कि “केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस देश के लिए ‘केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड’ के प्रयासों, सेवाओं और योगदान का सम्मान करने के लिए मनाते हैं। 24 फरवरी 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम के कानून को मनाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के महत्व से परिचित करवाना है तथा इसके प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस दिन बोर्ड की ओर से कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें सेमिनार कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और पुरस्कार समारोह आदि शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर