जोर पकड़ने लगी है घोंचूभाई को पुनः पार्षद बनाये जाने की माँग



देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचूभाई के द्वारा उनके क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य करवाये जा रहे हैं।

वार्ड संख्या 18 के पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने न सिर्फ पार्षद पद पर रहते हुए बल्कि उसके बाद भी क्षेत्र में विकास के कार्य करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। क्षेत्र की अनेकों जनसमस्याओं को अजय सोनकर ने पार्षद न रहते हुए भी दूर करने का प्रयास किया है।

यदि स्थानीय निवासियों की मानें तो वार्ड के मौजूदा पार्षद उनकी तकलीफों की ओर कोई ध्यान नहीं देते। लोगों के अनुसार क्षेत्रवासी कईं बार अपनी शिकायतों को लेकर क्षेत्रीय पार्षद के पास गए किन्तु कोई हल नहीं निकल पाया। वहीं पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने सभी परेशानियों को दूर करने के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास किये।

यही नहीं वार्ड की हर जनसमस्याओं के निवारण के लिए लोग अब पार्षद के पास न जाकर घोंचूभाई के पास ही आते हैं। वहीं अजय सोनकर भी उनकी मदद करने से पीछे नहीं हटते। यही वजह है जो अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई को एक बेहतर इंसान और लोकप्रिय नेता बनाती है। उनकी कार्यकुशलता के चलते क्षेत्रीय जनता के बीच घोंचूभाई को पुनः पार्षद बनाये जाने की माँग जोर पकड़ने लगी है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर