डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर दिया विशेष संदेश



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर देश की जनता को विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये हम सब मिलकर सामाजिक भेदभाव को खत्म कर सामाजिक न्याय के सिद्धांत को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लें एवं भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभायें।



जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि सामाजिक न्याय का अर्थ एक ऐसे समाज की स्थापना करना है जहाँ, सामाजिक और आर्थिक विषमता न्यूनतम हों समाज समावेशी हो, जहां सामाजिक समरासता हों एवं देश के संसाधनों पर समानुपातिक तरह से सभी का हक़ हो।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि सामाजिक भेदभाव को जड़ से खत्म कर एवं असमर्थता जैसे मुद्दों से ऊपर उठकर सभी को न्याय मिले, यही विश्व सामाजिक न्याय दिवस का उद्देश्य है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सबके लिए समान न्याय प्रणाली और सामाजिक सामंजस्य के साथ सबका उत्कृष्ट विकास हो सरकार को इस ओर प्रतिबद्ध होना चाहिए एवं इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर