नयी पीढ़ी को शिवा जी महाराज के जीवन से लेनी चाहिये प्रेरणा : जनसेवी अजय सोनकर



देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर ऊर्फ घोंचू भाई ने वीर छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक वीर छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर वंदन। अप्रतिम योद्धा मराठा साम्राज्य के संस्थापक किसानों एवं श्रमिकों के नायक, धार्मिक सहिष्णुता एवं उदारता के ध्वजवाहक शिवाजी महाराज को शत शत नमन।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- महाराष्ट्र के ही नहीं अपितु पूरे भारत के महानायक, वीर छत्रपति शिवाजी महाराज एक अत्यंत कुशल महान योद्धा और रणनीतिकार थे। वीर माता जीजाबाई के पुत्र वीर शिवाजी का जन्म ऐसे समय में हुआ था जब महाराष्ट्र ही नहीं अपितु पूरा भारत मुगल आक्रमणकारियों की बर्बरता से आक्रांत हो रहा था। माता जीजाबाई ने बचपन से ही शिवा जी को निर्भीकता और राष्ट्रधर्म का पाठ पढ़ाया। शिवा जी की निर्भयता का उदाहरण उनके बचपन से ही मिलने लगा था। उन्होंने बीजापुर में सुल्तान के आगे सिर नहीं झुकाया। यहीं से उनकी विजय गाथा प्रारम्भ होने लगी।

उन्होंने कहा – शिवा जी भारत के पहले ऐसे शासक थे जिन्होंने स्वराज्य में सुराज की स्थापना की थी। प्रत्येक क्षेत्र में मौलिक क्रांति की। शिवा जी मानवता के सशक्त संरक्षक थे। वे सभी धर्मों का आदर और सम्मान करते थे। लेकिन उन्होंने हिंदुत्व पर आक्रमण कभी सहन नहीं किया। शिवा जी का जीवन वीरतापूर्ण, अतिभव्य और आदर्श जीवन है। नयी पीढ़ी को शिवा जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर