‘अजा एकादशी’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भगवान श्री विष्णु को समर्पित ‘अजा एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान श्रीहरि विष्णु जी की उपासना एवं आराधना के पावन पर्व 'अजा एकादशी' के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने अपने संदेश में आगे कहा- जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो और आपकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो। भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से आपके सभी रुके हुए कार्य सिद्ध हों और जीवन में सदैव भक्ति व आनंद का वास रहे, यही प्रार्थना है।

Comments
Post a Comment