बालिकाओं के प्रति असमानताओं को मिटाने के लिए मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना सन्देश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिये राष्ट्रीय कार्य दिवस के रुप में हर वर्ष 24 जनवरी को ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया जाता है। देश में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और अहम दर्जा देना इस दिवस का उद्देश्य है। समाज में बालिकाओं के प्रति असमानताओं को मिटाने के लिए व लोगों के बीच जागरुकता को बढ़ाना इस दिवस को मनाने का लक्ष्य है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि बालिकाओं के साथ भेद-भाव एक बड़ी समस्या है जो कई क्षेत्रों में फैली है जैसे शिक्षा में असमानता, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सीय देख-रेख, सुरक्षा, सम्मान, बाल विवाह आदि। उन्होंने कहा कि भारतीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय बालिका विकास मिशन के रुप में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। लड़कियों की उन्नति के महत्व के बारे में पूरे देश के लोगों के बीच ये मिशन जागरुकता को बढ़ाता है।

वंशिका सोनकर ने कहा कि कहा कि ये बहुत जरुरी है कि विभिन्न प्रकार के समाजिक भेदभाव और शोषण को समाज से पूरी तरह से हटाया जाये जिसका हर रोज लड़कियाँ अपने जीवन में सामना करती हैं। समाज में लड़कियों के अधिकारों की जरुरत के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिये एक समान शिक्षा और मौलिक आजादी के बारे में विभिन्न राजनीतिक और समुदायिक नेता जनता में भाषण देते हैं। लड़कियों के लिये ये बहुत जरुरी है कि वो सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर