श्रद्धेय हरबंस कपूर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन : डॉ. अभिनव कपूर

 

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय हरबंस कपूर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। सादगी और सरलता से परिपूर्ण उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज और प्रदेश के हित में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- जनसेवा के प्रति हरबंस कपूर जी की निष्ठा, जनता के सुख-दुःख में सहभागिता और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर