डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर न सिर्फ संविधान के शिल्पकार थे बल्कि शोषितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा भी थे। सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा हेतु डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

इसके साथ ही डॉ. अभिनव कपूर ने 'होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस' के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा- आपदाओं व कठिनाइयों में अपने प्राणों की बाजी लगाकर जनहित एवं राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहकर अपना कर्तव्य निभाने वाले सभी जवानों को ‘‘होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस’’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर