राष्ट्र की रक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवानों की निष्ठा वंदनीय है : डॉ. अभिनव कपूर


देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सेवा, सुरक्षा और समर्पण के जीवंत प्रतीक सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवानों की निष्ठा वंदनीय है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की सीमाओं की सुरक्षा में सदैव सजग, कर्तव्यनिष्ठ और साहस से परिपूर्ण सशस्त्र सीमा बल के जवानों का अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर