खुदीराम बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाज सेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने साहस एवं शौर्य से क्रांति की चिंगारी को गति देने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। देश की स्वतंत्रता के लिए दृढ़ संकल्पित आपका अमर व्यक्तित्व देशवासियों को राष्ट्रप्रेम के पवित्र भावों से सदैव ओतप्रोत करता रहेगा।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां भारती की स्वतंत्रता के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारी एवं असंख्य युवाओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय खुदीराम बोस जी के बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर