महादेव के आशीर्वाद से आपके जीवन में हमेशा खुशियां भरी रहें : वंशिका सोनकर
देहरादून। वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने पवित्र महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर भगवान शिव जी की कृपा आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाए। महादेव की कृपा आप सभी पर बनी रहे, यही कामना है। हर-हर महादेव।
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आज देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है, हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन भगवान शिव शंकर जी का पूजन करने से भक्तों को महादेव की पूजा का फल प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि भोले बाबा की महिमा अपरम्पार है, वे सदा अपने भक्तों का उद्धार करते हैं। शिव जी की दया आप सभी पर सदैव बनी रहे और महादेव के आशीर्वाद से आपके जीवन में हमेशा खुशियां भरी रहें, यही प्रार्थना है।


Comments
Post a Comment