महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक थीं माता रमाबाई आम्बेडकर : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने माता रमाबाई आम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- त्याग, बलिदान एवं साहस की प्रतिमूर्ति, असीम धैर्य व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं सादगी भरे जीवन की मिसाल पूजनीय माता रमाबाई आम्बेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने रमाबाई आम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा- आज ही के दिन यानी की 07 फरवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर का जन्म हुआ था। उनका जन्म एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर रमाबाई का काफी असर पड़ा था। वह महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता और सद्भाव की प्रबल पक्षधर थीं। रमाबाई को मानवीय संवेदना, विनम्रता और करुणा के लिए जाना जाता था।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर