पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर व पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने जनता को कहा धन्यवाद

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी, इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई एवँ उनकी पुत्री व नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भारतीय जनता पार्टी की युवा पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने नगर निकाय चुनाव में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर व पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा- नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा- कल शाम सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए हम सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने नगर निकाय के सम्पूर्ण विकास के लिए अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।

साथ ही, हम उन सभी मतदानकर्मियों, सुरक्षाबलों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ इस चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आप सबकी मेहनत और सहयोग से ही यह चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो सका।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर