वार्ड की जनता बोली- क्षेत्र का बेहतर तरीके से विकास कर सकती हैं युवा प्रत्याशी वंशिका सोनकर

देहरादून। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भारतीय जनता पार्टी की युवा पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर को क्षेत्र वासियों का अपार समर्थन, स्नेह व आशीर्वाद मिलता हुआ दिख रहा है।

बीते रोज वंशिका सोनकर के चुनावी जुलूस में उमड़े जनसैलाब ने ये दर्शा दिया कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड की जनता क्षेत्र में अब बड़े बदलाव के मूड में है। यदि क्षेत्र वासियों की मानें तो पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर शिक्षित होने के साथ ही युवा भी हैं। ऊर्जावान युवा शक्ति क्षेत्र का बेहतर तरीके से विकास कर सकती है।

वार्ड में हर वर्ग व हर उम्र का व्यक्ति पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर को समर्थन देता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी की प्रत्याशी वंशिका सोनकर के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ को देख उनकी प्रचंड बहुमत की जीत निश्चित नज़र आ रही है।

वहीं पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने अपने लिए वोटों की मांग करते हुए जनता से पूर्ण समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोगकर मतदान अवश्य करें। उन्होंने वार्ड संख्या 18 की देवतुल्य जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि वार्ड के बेहतर विकास के लिए उन्हें एक बार सेवा का अवसर जरूर दें।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर