समस्त देशवासियों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पर शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने प्रभु श्रीराम लला जी के विराजमान होने अर्थात प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों व समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न एवं रामभक्त डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक अयोध्या में भव्य-दिव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि त्याग, तपस्या व संघर्ष से निर्मित यह भव्य श्रीराम मंदिर भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म की महान धरोहर है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर