इंदिरा कॉलोनी वार्ड से भाजपा के टिकट पर वंशिका सोनकर ने चुनाव मैदान में रखा कदम
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के तौर पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अजय सोनकर ने इस निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी से पार्षद प्रत्याशी के तौर पर अपनी पुत्री वंशिका सोनकर को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव के लिए उन्होंने अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
पूर्व में लगातार दस वर्षों तक इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पार्षद रहे अजय सोनकर ने इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाये हैं। वहीं पार्षद पद पर ना रहते हुए भी वे क्षेत्र के विकास में जुटे नज़र आते हैं। कईं बार उन्हें अपने निजि खर्च पर जनहित के कार्य करते हुए देखा गया है। इंदिरा कॉलोनी वार्ड से भाजपा के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने जा रही अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर को अजय सोनकर द्वारा करवाये गये विकास कार्यों का फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
मृदुभाषी स्वभाव के धनी अजय सोनकर क्षेत्र की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे हमेशा ही क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े नजर आते हैं। वहीं क्षेत्रवासी वंशिका सोनकर को भी अपना पूर्ण समर्थन और आशीर्वाद देते हुए नज़र आ रहे हैं। यदि क्षेत्र की जनता की मानें तो इस चुनाव में अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रही हैं।
वहीं पार्षद प्रत्याशी बनाये जाने पर सबसे युवा उम्मीदवार वंशिका सोनकर ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा कॉलोनी वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्य करने हेतु उन्हें अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाएं।

Comments
Post a Comment