भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के तौर पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं। वे आज चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरेंगी।

भाजपा प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद एवं ईश्वर की कृपा से उन्हें भाजपा द्वारा वार्ड संख्या- 18 इंदिरा कॉलोनी से पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव हेतु उनके द्वारा सोमवार दिनाँक 30-12-24 को नामांकन किया जाएगा। 

उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि सोमवार प्रातः 9:30 बजे वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर जी के इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय में एकत्र होकर नामांकन के लिए अपना सहयोग प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर