जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास करते हैं इंदिरा कॉलोनी के पूर्व पार्षद अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाज सेवक एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला क्षेत्र के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई आम जनता के नेता कहे जाते हैं।

क्षेत्र वासियों की आवाज़ बनकर हमेशा आगे रहने वाले समाजसेवी अजय सोनकर जनता की समस्याओं को दूर करने एवं लोगों की परेशानियों को समाप्त करने के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास करते हुए दिखाई देते हैं।

यही नहीं पूर्व पार्षद अजय सोनकर धार्मिक कार्यों में भी खूब रुचि लेते हैं। उनके द्वारा समय-समय पर अपने क्षेत्र में कईं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाया जाता है। वहीं वे अन्य जगहों पर भी धार्मिक आयोजनों में प्रतिभाग करते हुए नज़र आते हैं।

साईं बाबा के परम भक्त अजय सोनकर का मानना है कि वे आज जो कुछ भी हैं, बस साईं बाबा की कृपा से ही हैं। बाबा के आशीर्वाद से ही वे आज जरूरतमंद लोगों की मदद कर पा रहे हैं। वाकई साईं बाबा ने ही उन्हें एक अच्छा और सच्चा इंसान बनाया है। क्षेत्र की जनता और उनके चाहने वाले इसी विश्वास के साथ उनसे जुड़े हैं और घोंचू भाई से मदद मांगने पर वे कभी निराश भी नहीं होते।

आज के समय में जहाँ हर व्यक्ति बस अपने ही बारे में सोचता है, वहीं जनसेवी अजय सोनकर अन्य लोगों के बारे में चिंता करते हुए नज़र आते हैं। यही वजह है कि वे आम जनता के बीच जाकर उनके दुःख-दर्द के बारे में पूछते हैं और जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास करते हैं। उनकी इन्हीं कोशिशों व इसी परोपकारी स्वभाव ने उन्हें जनप्रिय नेता और एक महान इंसान बनाया है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर