पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने इगास बग्वाल, बूढ़ी दिवाली एवं तुलसी पूजन के पावन अवसर पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने देवउठनी एकादशी/तुलसी विवाह एवँ इगास बग्वाल/बूढ़ी दिवाली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने इगास बग्वाल/बूढ़ी दिवाली की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।


जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि लोक परम्परा देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान है। इस पवित्र परम्परा को यूँ ही कायम रखते हुए आइए हम सभी मिलकर अपना ये पावन लोकपर्व बड़े ही उमंग, उत्साह एवँ धूमधाम के साथ मनाएं।


इस दौरान उन्होंने देवउठनी एकादशी एवँ तुलसी पूजन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दी। जनसेवी अजय सोनकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा- “समस्त देशवासियों को ‘तुलसी विवाह’ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं।”

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने तुलसी विवाह का वर्णन करते हुए कहा- देवउठनी एकादशी या कार्तिक शुक्ल एकादशी और द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह करने की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन विवाह से जुड़ी सभी रस्में पूरी की जाती हैं।

उन्होंने कहा- देवी तुलसी और भगवान विष्णु आपको दुनिया की सभी अच्छाइयों का आशीर्वाद दें। आपको सुखी जीवन का आशीर्वाद मिले। आपको और आपके पूरे परिवार को तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Comments