आप सभी देशवासियों को “बाल दिवस” की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

जनसेवी भावना पांडे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाए जाने ‘बाल दिवस’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, विकास पुरुष, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन एवं आप सभी देशवासियों को “बाल दिवस” की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा- देश के विकास की नींव में पंडित नेहरू का विशेष योगदान रहा है, उन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण से भारत को आधुनिकता की ओर अग्रसर किया। उनका बच्चों के प्रति अपार प्रेम हम सभी को प्रेरित करता है और इसी कारण आज का दिन ‘बाल दिवस’ के रूप में भी समर्पित है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर