स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री और प्रमुख शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।


राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी, मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की शिक्षाएं और आदर्श जीवन सर्वदा भावी पीढ़ियों को राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री और प्रमुख शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के सम्मान में हर साल 11 नवंबर को ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन भारत के भविष्य को आकार देने में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालता है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर