उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आन्दोलनकारियों को शत-शत नमन : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयन्ती वर्ष के शुभारंभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा- आस्था, आध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शौर्य के प्रतीक प्रदेश देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को शत-शत नमन। अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड हमें मिल पाए, ऐसी आशा है।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा- प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर हमारा यह प्रदेश निरंतर विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूए, उत्तराखंड के प्रत्येक निवासी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान हो, आपसी भेदभाव मिटाकर सभी मिलजुलकर रहें और सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर